कमीशनखोरी के आरोप में पनियरा BDO का घेराव, प्रधानों ने कार्यालय में किया बंद

कमीशनखोरी के आरोप में पनियरा BDO का घेराव, प्रधानों ने कार्यालय में किया बंद

पनियरा में प्रधानों का हंगामा: BDO पर गाली-गलौज और कमीशन मांगने का आरोप

पनियरा ब्लॉक में हड़कंप: सतीश सिंह के नेतृत्व में प्रधानों ने BDO अमिय शशि को बंधक बनाया

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विकास खंड पनियरा कार्यालय में बुधवार को उस समय हड़कंप मच गया जब ग्राम प्रधान संघ ने खंड विकास अधिकारी अमिय कुमार शशि का घेराव कर दिया। प्रधानों ने बीडीओ पर विकास कार्यों के एवज में कमीशन मांगने और मांग पूरी न होने पर अभद्र भाषा व गाली-गलौज करने का आरोप लगाया है।प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में दर्जनों प्रधान दोपहर में ब्लॉक मुख्यालय पहुंचे। प्रधानों ने पहले बीडीओ के खिलाफ नारेबाजी की, फिर आक्रोशित होकर उन्हें उनके चैंबर में ही बंद कर दिया। प्रधानों ने वरिष्ठ अधिकारी को मौके पर बुलाने की मांग की।प्रधानों का कहना है कि बिना कमीशन के कोई भी विकास कार्य स्वीकृत नहीं किया जाता। विरोध करने पर प्रधानों को अपमानित किया जाता है। इसी से नाराज होकर सामूहिक विरोध किया गया।कुछ देर बाद बीडीओ को कमरे से बाहर निकाला गया, लेकिन ब्लॉक परिसर में शाम तक तनाव बना रहा। प्रधान अपनी मांगों पर अड़े रहे कि निष्पक्ष जांच हो और दोषियों पर कार्रवाई हो।इस मामले में बीडीओ अमिय कुमार शशि से संपर्क का प्रयास किया गया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक उनका पक्ष नहीं मिल सका।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *