समय से डॉक्टर नहीं पहुंचने से मरीज परेशान

समय से डॉक्टर नहीं पहुंचने से मरीज परेशान

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर बढ़हरा रानी स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सक की समय पर उपस्थिति नहीं होने से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इलाज कराने के लिए सुबह से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने वाले मरीजों को डॉक्टर के इंतजार में काफी समय तक बैठना पड़ता है। इससे बुजुर्गों, महिलाओं और दूर-दराज से आने वाले मरीजों को विशेष दिक्कत हो रही है।ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य उपकेंद्र पर डॉक्टर के आने का निर्धारित समय होने के बावजूद समय से चिकित्सक नहीं पहुंचते हैं। मरीजों को कई बार बिना इलाज के ही वापस लौटना पड़ता है। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मामले का संज्ञान लेते हुए चिकित्सकों की समय पर उपस्थिति सुनिश्चित कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *