Sunday, August 23, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपंपिंग सेट चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान...

पंपिंग सेट चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

पंपिंग सेट चोरी के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार, चोरी का सामान बरामद

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर थाना पनियरा पुलिस ने पंपिंग सेट चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों के कब्जे से चोरी का एक अदद पंपिंग सेट बरामद किया गया है।पुलिस प्रेस-नोट के मुताबिक, पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी सदर अंकुर गौतम के पर्यवेक्षण में थाना पनियरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पंपिंग सेट चोरी से संबंधित मुकदमे में वांछित तीन आरोपियों—राजू पुत्र बसंत, उम्र करीब 41 वर्ष, निवासी ग्राम गंगी टोला भेड़िया थाना पनियरा; भगवत पुत्र बनारसी, उम्र करीब 45 वर्ष, निवासी ग्राम गंगी टोला भेड़िया थाना पनियरा; तथा पप्पू पुत्र रामजय उर्फ लोहा, उम्र करीब 31 वर्ष, निवासी करौरा राजी टोला थाना गुलरिहा, जनपद गोरखपुर—को गिरफ्तार किया।पुलिस के अनुसार तीनों आरोपियों को 22 अगस्त 2026 को करीब 1:10 बजे ग्राम गंगी टोला भेड़िया से नरकटहां टोला रजही जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया।मामले में थाना पनियरा पर मु0अ0सं0 247/26, धारा 303(2) बीएनएस एवं बढ़ोत्तरी धारा 317(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से एक अदद पंपिंग सेट बरामद हुआ है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थाना पनियरा प्रभारी संजय कुमार सिंह के साथ उपनिरीक्षक रविकान्त यादव, हेड कांस्टेबल अनिल कुमार सिंह, कांस्टेबल पवन यादव, संदीप सिंह, हिमांशु श्रीवास्तव तथा दिलीप चौधरी शामिल रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे