सपा नेता अमीर खान ने तेनदुअहिया, अनंतपुर सहित कई गांवों में किया जनभ्रमण, लिया जनता का आशीर्वाद
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 319 विधानसभा पनियरा के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष व समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला महासचिव अमीर खान ने गुरुवार को विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जनभ्रमण किया।जनभ्रमण के दौरान अमीर खान ग्राम तेनदुअहिया, अनंतपुर मोथई, पिपरा खुर्द, मुजुरी, मोहउदीनपुर सहित अन्य स्थानों पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और पार्टी की नीतियों से अवगत कराया।अमीर खान ने कहा कि 2027 के चुनाव को देखते हुए बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जनता के आशीर्वाद से ही क्षेत्र का विकास संभव है।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने अमीर खान को समर्थन देने का भरोसा दिलाया।


