पहली बरसात में ही डोमरा जर्दी बांध मरम्मत की खुली पोल,रेनकट बनने से ग्रामीणों में डर अधूरे काम पर आक्रोश भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

पहली बरसात में ही डोमरा जर्दी बांध मरम्मत की खुली पोल,रेनकट बनने से ग्रामीणों में डर अधूरे काम पर आक्रोश भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा क्षेत्र के लिए जीवन रेखा माने जाने वाले डोमरा जर्दी बांध की मरम्मत पर पहली ही बरसात में सवाल उठ गए हैं। बांध पर बड़े-बड़े रेनकट बन गए हैं, जिससे वहां के ग्रामीण चिंतित और भयभीत हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मरम्मत कार्य बेहद धीमी गति से हो रहा है। इसी वजह से लोगों में चिंता के साथ आक्रोश भी है। औरहिया के कोमर में रोहिन नदी बांध से सटकर बह रही है। वहां बोल्डर पीचिंग का काम अभी भी अधूरा पड़ा है।औरहियां, डोमरा, सुचितपुर बघौना, बड़हरा लाला में बांध की हालत सबसे ज्यादा खराब बताई जा रही है।पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान का कहना है कि पनियरा ब्लॉक के पश्चिम में बहने वाली रोहिन नदी पर बने इसी जर्दी डोमरा बांध पर 2007 में हृदय विदारक घटना* हुई थी। ग्राम पंचायत हरखपुरा में नाव पलटने से 26 लोगों की डूबकर मौत हो गई थी। 2017 में* भी नदी ने आधा दर्जन जगहों पर कटान कर दर्जनों गांवों में भारी नुकसान और तबाही मचाई थी।ग्रामीणों ने संबंधित प्रशासन और शासन से मांग की है कि तत्काल संज्ञान लेकर विधिक कदम उठाते हुए मरम्मत कार्य पूरा कराया जाए। लोगों का कहना है कि अगर जनहानि होती है तो उसका संपूर्ण उत्तरदायित्व प्रशासन और शासन का होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *