महराजगंज में तीन साइबर अपराधी गिरफ्तार,मचा हड़कंप,पुलिस ने दबोचा ठगी के नए मामलों का खुलासा संभव
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर जिले में साइबर अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई। महराजगंज पुलिस ने तीन शातिर साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। तीनो आरोपी की गिरफ्तारी से इलाके में हड़कंप मच गया।पुलिस के मुताबिक आरोपी ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक और लोगों के बैंक खातों से पैसा निकालने के मामले में शामिल था। पूछताछ में और भी कई चौंकाने वाले खुलासे होने की संभावना है।पुलिस ने आरोपी के मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। जांच के बाद कई और लोगों के नाम सामने आ सकते हैं।एसपी ने कहा कि साइबर अपराधियों पर लगातार नजर रखी जा रही है। आम जनता से अपील है कि किसी भी अनजान लिंक या कॉल पर ओटीपी/पिन शेयर न करें।
