बिजली बिल और मीटर के नाम पर शोषण का आरोप, AAP के नेतृत्व में ग्रामीणों का निचलौल तहसील पर प्रदर्शन
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर आज दिनांक 11.07.2026 को आम आदमी पार्टी जनपद महराजगंज के जिला उपाध्यक्ष और सिसवा विधानसभा 317 के प्रभारी जाहिद अली के नेतृत्व में निचलौल ब्लॉक के ग्राम छितौना टोला गदहिला के ग्रामीणों ने निचलौल तहसील पर प्रदर्शन किया।प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम निचलौल के नाम संबोधित ज्ञापन नायब तहसीलदार को सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बिजली का मीटर और कनेक्शन के नाम पर उनसे शोषण किया जा रहा है। साथ ही विद्युत का बिल भी जरूरत से ज्यादा आ रहा है।ग्रामीणों ने मांग की कि गलत बिल को माफ किया जाए, मीटर और कनेक्शन को सही कराया जाए और नए सिरे से सही बिजली बिल भेजा जाए। प्रदर्शनकारियों ने बिजली विभाग द्वारा किए जा रहे शोषण को तत्काल बंद कराने की मांग की।प्रदर्शन के दौरान संगीता, रफीकुन, अनुराधा, रूना, पानमती, फूलमती देवी, सुनीता देवी सहित दर्जनों महिलाएं और ग्रामीण मौजूद रहे।


