विधानसभा पनियरा में आम की डाली टूटने से गिरे युवक की मौत,नौ माह की बेटी अनाथ

विधानसभा पनियरा में आम की डाली टूटने से गिरे युवक की मौत,नौ माह की बेटी अनाथ

महराजगंज :- यूपी के महाराजगंज जिले से बड़ी खबर विधानसभा पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर हरिजन बस्ती में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसे में 26 वर्षीय गंगा प्रसाद की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गंगा प्रसाद अपने घर के सामने लगे आम के पेड़ पर आम तोड़ने चढ़े थे। इसी दौरान पेड़ की एक डाली अचानक टूट गई और वह नीचे गिर पड़े। सिर में गंभीर चोट लगने से वह लहूलुहान हो गए। परिजन तुरंत उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। गंगा प्रसाद अपने माता-पिता की इकलौती संतान थे। पिता की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी। छह बहनों की शादी हो चुकी है। करीब दो साल पहले गंगा प्रसाद का विवाह हुआ था। उनके 9 माह की एक बेटी अनुष्का है। घर का इकलौता कमाने वाला बेटा अचानक चला जाने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पत्नी और मासूम बेटी का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *