Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा पनियरा ब्लॉक में सरकारी बीज बिक्री का आरोप. कार्यवाही न होने...

विधानसभा पनियरा ब्लॉक में सरकारी बीज बिक्री का आरोप. कार्यवाही न होने पर डीएम से शिकायत. सतीश सिंह

विधानसभा पनियरा ब्लॉक में सरकारी बीज बिक्री का आरोप. कार्यवाही न होने पर डीएम से शिकायत. सतीश सिंह

महराजगंज:-यूपी मे महराजगंज जिले के विधानसभा पनियरा ब्लॉक परिसर स्थित राजकीय कृषि बीज भंडार से सरकारी मूंगफली बीज की अवैध बिक्री का मामला सामने आया है। आरोप है कि किसानों को वितरित किए जाने वाले बीज को खुले बाजार में बेचा जा रहा था। सतीश सिंह, जिला संयोजक, हि०्य०वा० महराजगंज ने बताया कि 13 जनवरी 2026 को उन्होंने केंद्र प्रभारी विपिन कुमार को रंगे हाथ पकड़ा था, जब वे सरकारी बीज को कस्बे में बेचने के लिए ले जा रहे थे।इस मामले में उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई और जांच-पड़ताल की गई, लेकिन अभी तक दोषी कर्मचारी के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है और सतीश सिंह ने जिलाधिकारी से दोषी केंद्र प्रभारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो इस मामले को मुख्यमंत्री तक ले जाया जाएगा।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे