Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशविधानसभा पनियरा मे सरकारी मंगफली बीज को बाजार में बेचने का आरोप....

विधानसभा पनियरा मे सरकारी मंगफली बीज को बाजार में बेचने का आरोप. उच्च अधिकारियों ने दिया जांच का आदेश

विधानसभा पनियरा मे सरकारी मंगफली बीज को बाजार में बेचने का आरोप. उच्च अधिकारियों ने दिया जांच का आदेश

महराजगंज:- यूपी मे महराजगंज जिले के पनियरा ब्लॉक के कृषि रक्षा यूनिट से मूंगफली के बीज को गुपचुप तरीके से बाजार में बेचने की कोशिश की गई। केंद्र प्रभारी पर आरोप है कि उन्होंने किसानों को बांटने के लिए आए मूंगफली के बीज को बाजार में बेचने का प्रयास किया। कुछ किसानों ने ट्रैक्टर पर लदे मूंगफली के बोरों को रोक लिया और प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सतीश सिंह ने वीडियो बनाकर उच्चाधिकारियों को सूचित किया। केंद्र प्रभारी ने गलती स्वीकार की और आगे से ऐसी गलती न करने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि केंद्र पर किसानों को बीज के लिए परेशान किया जाता है और सरकारी माल को बाजार में बेचा जा रहा है। जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं और दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे