देवीपुर दबंग ग्रामप्रधान रमेश यादव पर पनियरा थाने में मुकदमा दर्ज
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा ब्लाक अंतर्गत देवीपुर के दबंग प्रधान मारपीट व गाली गलौज और ऑडियो वीडियो वायरल का मामला सामने आया है। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रमेश यादव पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। शैलेश चौहान नामक एक व्यक्ति ने आरोप लगाया है कि रमेश यादव ने अपने साथियों के साथ मिलकर उनके साथ मारपीट की और उनकी मां को भी मारा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और वीडियो की पुष्टि की जा रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक पनियरा ने बताया कि जांच के बाद रमेश यादव और अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस तरह की घटनाएं अक्सर जमीनी विवाद या अन्य मुद्दों पर होती देखी गई हैं। कुछ मामलों में प्रधान प्रतिनिधियों पर आरोप लगते हैं कि वे अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं।


