Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेश10 अक्टूबर शुक्रवार को पनियरा में सपा जनसंपर्क कार्यालय पर मुलायम सिंह...

10 अक्टूबर शुक्रवार को पनियरा में सपा जनसंपर्क कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि समारोह,भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान

10 अक्टूबर शुक्रवार को पनियरा में सपा जनसंपर्क कार्यालय पर मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि समारोह,भावी विधायक प्रत्याशी अमीर खान

महराजगंज:- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संरक्षक स्व. मुलायम सिंह यादव का श्रद्धांजलि समारोह 10 अक्टूबर 2025, दिन शुक्रवार को पनियरा जामा मस्जिद के ठीक सामने धुसवा रोड पर जनसंपर्क कार्यालय में आयोजित किया जाएगा। यह कार्यक्रम अखिलेश यादव के पिता की स्मृति में रखा गया है।समारोह के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान होंगे। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव,पूर्व विधायक श्रीपत आजाद, प्रदेश सचिव भाई रामलाल यादव, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख नेता और सैकड़ों कार्यकर्ता भी शामिल होंगे।श्रद्धांजलि समारोह मे पुष्प के माध्यम से मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने बताया कि बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता इस अवसर पर मौजूद रहेंगे। उन्होंने सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम में पहुंचकर मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित करने की अपील की है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे