सपा के नए जनसंपर्क कार्यालय पर पनियरा भावी विधायक आमिर खान सुनेंगे जनता की शिकायतें
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के नए जन संपर्क कार्यालय के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए पनियरा भावी विधायक आमिर खान ने कहा कि जनता की शिकायतों को सुनना हमारा कर्तव्य है। पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव व पूर्व विधायक श्रीपतआजाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नीलाल दिलीप कुमार शुक्ल ने कहा कि वह अपने विधानसभा क्षेत्र की जनता से आसानी से मिल सकें इसलिए कार्यालय खोला गया है। इस दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष राजेश यादव व पूर्व विधायक श्रीपतआजाद अंतरराष्ट्रीय पहलवान पन्नीलाल दिलीप कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से फीता काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान प्रदेश सचिव औरंगजेब खान,तुलसी यादव, डॉक्टर दाउद अंसारी,एहसान भाई,बीरबहादुर, इंद्रासन यादव, पन्ने लाल यादव अंतरराष्ट्रीय पहलवान, उमेश मिश्रा, गणेश प्रसाद,गायक विद्यासागर,अंबिका यादव, अशोक जायसवाल,लालू यादव, रमजान अंसारी, बदरुद्दीन व अन्य मौजूद रहे।


