Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशग्राम सभा राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना...

ग्राम सभा राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना हेतु कलश यात्रा

ग्राम सभा राजमंदिर में धूमधाम से निकाली गई मां दुर्गा प्रतिमा स्थापना हेतु कलश यात्रा

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा ब्लाक के ग्राम सभा राजमंदिर में मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापना के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। कलश यात्रा की शुरुआत राज मंदिर से हुई। लक्ष्मीपुर देउरवा मंदिर से वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजन-अर्चन कर कलश में जल भरा गया।गांव में निकली इस कलश यात्रा में ग्राम प्रधान, क्षेत्रीय गणमान्य लोग, बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शामिल हुए। सिर पर कलश धारण कर महिलाएं धार्मिक गीतों और भजनों के साथ आगे बढ़ रही थीं, वहीं युवाओं और बच्चों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला।यात्रा गांव के मुख्य मार्गों से होते हुए स्थापना स्थल तक पहुंची। इस दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा और हर तरफ मां दुर्गा के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।ग्रामीणों ने बताया कि प्रतिमा स्थापना के बाद नवरात्र के दौरान विशेष पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। लोगों का मानना है कि ऐसे आयोजन गांव की एकता और आपसी सौहार्द को मजबूत करते हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे