पनियरा क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ला मे नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महुअवा शुक्ल में एक नवविवाहित युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान ‘दीपक वर्मा (22) के रूप र मेंहुई है। वह प सोनू वर्मा का बड़ा बेटा था।मंगलवार की सुबह जब दीपक के पिता उसे जगाने गए, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला, तो खिड़की से झांककर देखा गया। दीपक का शव फंदे से लटका हुआ था। परिजनोंने तुरंत दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम ने भी जांच की। पनियरा थाना अध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।दीपक की शादी मई 2023 में हुई थी। उसकी पत्नी करिश्मा एक सप्ताह पहले ही मायके गई थी। वह इलाहाबाद चौराहे पर शराब भट्टी के पास चिखना की दुकान चलाता था और नवरात्र के बाद बिरयानी की दुकान खोलने की योजना बना रहा था। उसके परिवार में एक छोटा भाई गोलू और एक बहन ज्योति हैं।


