Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशभक्तों के लिए फलदाई है नवरात्र व्रत.भावी विधायक आमिर खान

भक्तों के लिए फलदाई है नवरात्र व्रत.भावी विधायक आमिर खान

भक्तों के लिए फलदाई है नवरात्र व्रत.भावी विधायक आमिर खान

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा के भावी विधायक आमिर खान ने कहा की क्षेत्र में शारदीय नवरात्र का भक्तिमय माहौल बन गया है। कस्बे और ग्रामीण धेतनों के देवी मंदिरो में शदालुओं की भीड उमड़ रही है।दुर्गा मंदिर और काली मंदिर समेत सभी प्रमुख देवी स्थलों पर सुबह-शाम पूजन-अर्चन और आरती हो रही है। श्रद्धालु माता रानी के दरबार में आस्था के दीप जला रहे हैं। महिलाएं मंगलगीत और देवी भजन गा रही हैं। पुरुष भक्त कीर्तन और जयकारों से वातावरण को भक्तिमय बना रहे हैं।नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह अखंड ज्योति जलाई गईं है। रात भर भजन-कीर्तन और माता के जागरण का आयोजन हो रहा है। श्रद्धलुओं का कहना है कि नवरात्र का प्रत्येक दिन जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता लाता है।मंदिरों में सुगंधित फूलों और धूप-दीप से पूजा-अर्चना की जा रही है। गांव-गांव मेंछोटी भजन ‘मंडलियां देवी गीतों माहौल को सें आध्यात्मिक बना रहीहैं पूरे पनियरा क्षेत्र मे नवरात्र को लेकर गहरी आस्था दिख रही है। भक्त माता रानी से सुख-समृद्धि और परिवार की मंगलकामना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे