Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा राजमंदिर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता...

पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा राजमंदिर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

पनियरा क्षेत्र के ग्राम सभा राजमंदिर में महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विकासखंड के ग्राम सभा राजमंदिर में शनिवार को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, मिशन शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के अंतर्गत सक्रिय स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों द्वारा संचालित किया गया।कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को स्वास्थ्य, शिक्षा और पोषण जैसे जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर पनियरा ब्लॉक प्रमुख वेदप्रकाश शुक्ला, ग्राम प्रधान देयान्ती देवी, महिला कल्याण विभाग से रत्ना तिवारी, तथा ब्लॉक मिशन मैनेजर (BMM) गायत्री मैडम मौजूद रहीं। इनके अलावा बैंक सखी अनीता भारती, समूह सखी सरिता, CLF प्रबंधक संध्या चौरसिया सहित बड़ी संख्या में महिलाएं कार्यक्रम में शामिल हुईं।महिला कल्याण विभाग की ओर से कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को बेबी किट, पैम्पर्स और बेबी निपल्स का वितरण भी किया गया। इस पहल को महिलाओं ने सराहा और इसे उपयोगी बताया।राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (NRLM) के तहत समूह सखियों ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने, आर्थिक रूप से सशक्त करने और अधिक से अधिक महिलाओं को स्वयं सहायता समूहों से जोड़ने पर जोर दिया। इसके साथ ही, उन्हें सामाजिक अधिकारों और निर्णय लेने की प्रक्रियाओं में अपनी भूमिका को मजबूत करने के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे