पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर ब्राह्मण समाज के PDA पर हुई चर्चा.भावी विधायक आमिर खान
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विधानसभा क्षेत्र के पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर समाजवादी पार्टी के ब्राह्मण समाज की बैठक संपन्न हुई, जिसमें पनियरा भावी विधायक आमिर खान ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और उसके राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही सभी समाज के हितों को सुनिश्चित कर सकते हैं। वर्तमान समय में संविधान, युवाओं, किसानों और महिलाओं के लिए खतरा उत्पन्न हो गया है, जिसे देखते हुए समाजवादी विचारधारा ही देश को सही दिशा दे सकती हैl
*बैठक के मुख्य बिंदु:*
– *पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर पीडीए पंचायत का आयोजन*: समाजवादी पार्टी कार्यालय में पीडीए पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमे पनियरा भावी विधायक आमिर खान ने सभी समाज से अपील की कि वे समाजवादी पार्टी से जुड़कर 2027 में पार्टी की सरकार बनाने में योगदान दें।
– *समाजवादी पार्टी की अपील*: पनियरा भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र विकल्प है जो सभी समाज के हितों की रक्षा कर सकती है।
– पकड़ी बिशनपुर चौराहे पर कार्यकर्ताओं की उपस्थिति बैठक में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे, जिनमें पंकज पांडे. विजय श्रीवास्तव. पिंटू दुबे. सोनू कुमार दुबे. जिला पंचायत सदस्य हरिश्चंद्र. सुनील कुमार कनौजिया. राजेश्वर पांडे. मिस्टर एजाज भाई अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल थे।इस अवसर पर अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने कहा कि वे पार्टी के आदेशों का पालन करेंगे और पार्टी हित में काम करेंगे l


