दिवंगत शिक्षिका का टीएससीटी करेगा 50 लाख का मदद
महराजगंज। टीचर्स सेल्फ केयर टीम उत्तर प्रदेश के संस्थापक/प्रदेश अध्यक्ष विवेकानंद के निर्देश पर जिला टीम महराजगंज के प्रवक्ता आशुतोष सिंह के नेतृत्व में पिछले वर्ष नवम्बर 2024 में स्वर्गीय हुए जगदम्बा प्राथमिक विद्यालय जगदीशपुर, ब्लॉक घुघली, महराजगंज का स्थलीय निरीक्षण करने हेतु जिला टीम उनके निवास पहुँचा। स्वर्गीय शिक्षिका का देहांत 27 नवम्बर 2024 को हो गया था। टीचर्स सेल्फ केयर टीम (टीएससीटी) उत्तर प्रदेश बेसिक विभाग, माध्यमिक व मदरसा के शिक्षकों की संस्था जो दिवंगत शिक्षकों के परिवार को आर्थिक मदद प्रदान करती है। अब तक यह संस्था 396 दिवंगत शिक्षकों के परिवारों को लगभग 67 करोड़ 78 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर चुकी है।टीएससीटी टीम महराजगंज स्व० जगदम्बा देवी के पति राजकुमार व पुत्र शुभम कुमार, प्रशांत भास्कर से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त किया। स्वर्गीय शिक्षिका के नामिनी पति राजकुमार से जिला आईटी सेल प्रभारी मो० अय्यूब अंसारी द्वारा सहयोग हेतु बैंक पासबुक, मृत्यु प्रमाण पत्र, आधार कार्ड एवं अन्य जरूरी प्रपत्र प्राप्त किया गया। बता दें कि टीएससीटी एक ऐसी संस्था है जो अध्यापकों के द्वारा चलाया जा रहा एक समूह है जिसमें जुड़ने वाले किसी भी दिवंगत शिक्षक के परिवार को इससे जुड़े प्रदेशभर के सदस्यों के द्वारा प्रत्येक नॉमिनी को 15.5 रुपये यानी पूल सिस्टम के माध्यम से 20 शिक्षकों के परिवार को कुल 310 रुपये का सहयोग करता है। यह प्रक्रिया प्रत्येक महीने के 15 तारीख से 25 तक चलता रहता है। इस माह में स्व० जगदम्बा के पति राजकुमार के खाते में सदस्यों द्वारा 15 तारीख से सहयोग किया जाएगा जिससे लगभग 50 लाख रुपए का आर्थिक मदद प्राप्त होगा। इस स्थलीय निरीक्षण में जिला प्रवक्ता आशुतोष सिंह, जिला आईटी सेल प्रभारी मो० अय्यूब अंसारी, जिला सहसंयोजक सुनील कुमार गौतम, दीपचंद पाल, संदीप कुमार, संजय कुमार गोयल, ब्लॉक टीम से राजेश उपाध्याय, शिक्षक रविन्द्र प्रसाद, संजय यादव, कन्हैया लाल प्रसाद, जयराम जायसवाल आदि लोग उपस्थित रहे।


