भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने हसखोरी महुअवा मे PDA को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर पनियरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा हसखोरी महुअवा में समाजवादी पार्टी के पीडीए चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने की। अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया।कार्यक्रम में भावी विधायक प्रत्याशी आमिर खान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने समाजवादी सरकार की उपलब्धियों और नीतियों पर चर्चा की। सभी कार्यकर्ताओं ने समाजवादी पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।


