Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशकमासिन खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,सूअर पालन की जगह...

कमासिन खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,सूअर पालन की जगह बुद्ध पार्क बनाने की मांग

कमासिन खुर्द के ग्रामीणों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन,सूअर पालन की जगह बुद्ध पार्क बनाने की मांग

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज के जिला मुख्यालय कलेकट्रेट में सोमवार ‘को ग्राम सभा कमासिन खुर्द के ‘ग्रामीण जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा से मिले। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र सौंपकर बुद्ध विहार पार्क बनाने की अनुमति मांगी।ग्रामीणों ने बताया कि उनकी ग्राम सभा में अराजी संख्या 6९9 रखवा 890 हैक्टेयर भूमि सूअर पालन के लिए सुरक्षित है। चकबंदी के बाद से इस जमीन पर सूअर घर बनाकर पालन किया जा रहा है। यह जमीन अब आबादी क्षेत्र के बीच में आ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि इस स्थान पर बुद्ध विहार पार्क बने से क्षेत्र की गंदगी दूर होगी।जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि वह आराजी की जांच करवाकर आगे की कार्रवाई करेंग। इस अवसर पर गीता देवी, रीना देवी, कौशल्या, भानमती, संगीता देवी, सरिता, उर्मिला, मालती, अनीता देवी, बिंदा, राजपति सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे