Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशसपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा पीडीए महापंचायत की तैयारी के लिए जोरदार...

सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा पीडीए महापंचायत की तैयारी के लिए जोरदार जनसंपर्क जारी

सपा नेता सत्येंद्र पाल द्वारा पीडीए महापंचायत की तैयारी के लिए जोरदार जनसंपर्क जारी

17 अगस्त की बुढ़ाना जनसभा को संबोधित करेंगे सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल

मुजफ्फरनगर:- मुजफ्फरनगर से बड़ी खबर
समाजवादी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन ने जानकारी देते हुए बताया* की 17 अगस्त को बुढ़ाना फैज गार्डन के मैदान में समाजवादी पार्टी की पीडीए महापंचायत को समाजवादी पार्टी *प्रदेश अध्यक्ष श्री श्यामलाल पाल* मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करेंगे।
सपा की पीडीए महापंचायत के *आयोजक वरिष्ठ सपा नेता सत्येंद्र पाल* लगातार उक्त पीडीए महापंचायत की सफलता के लिए क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे हैं। इसी क्रम में ग्राम सोहजनी व दिनकरपुर में सभाओं में पहुंचने पर सपा नेता सत्येंद्र पाल का ट्रैक्टरों के काफिले के साथ जोरदार स्वागत किया गया। आयोजित सभाओं को संबोधित करते हुए *वरिष्ठ सपा नेता सत्येंद्र पाल ने कहा* कि संविधान तथा आरक्षण की रक्षा एवं अति पिछड़ों,दलितो अल्पसंख्यको के अधिकारों की आवाज उठाने व पीडीए की जागरूकता हेतु 17 अगस्त को बुढाना में पीडीए महापंचायत आयोजित की गई है। उन्होंने सभी से भारी संख्या में पहुंचकर प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के विचारों को सुनने की अपील की।
*उनके साथ बुढ़ाना विधानसभा अध्यक्ष अकरम खान शाहपुर नगर अध्यक्ष जुल्फिकार कुरैशी सपा जिला सचिव अनेश निर्वाल,इकबाल अहमद* सहित अनेक सपा पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे