Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशदो मिनट का गुस्सा और पहुंच गए जेल महराजगंज में किसान से...

दो मिनट का गुस्सा और पहुंच गए जेल महराजगंज में किसान से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

दो मिनट का गुस्सा और पहुंच गए जेल महराजगंज में किसान से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर महराजगंज के बृजमनगंज थाना क्षेत्र में किसान से मारपीट का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, लेहड़ा बाजार टोला मुरादपुर निवासी ब्रम्हदेव चौरसिया पुत्र भरत चौरसिया ने यूरिया खाद की मांग की थी। इस दौरान मामी चौराहा स्थित चौधरी खाद भंडार के संचालक पंकज चौधरी पुत्र स्व. उदय सिंह, निवासी जगदेवपुर, ने किसान से कहासुनी के बाद चप्पल से मारपीट की।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना बृजमनगंज में मुकदमा पंजीकृत किया। आरोपी पंकज चौधरी के साथ जैस मोहम्मद पुत्र हुब्बल, निवासी जीतपुर फुलमनहा, को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी मा. सर्वोच्च न्यायालय व मानवाधिकार आयोग के निर्देशों के अनुसार की गई।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे