2027 मे PDA करेगा परिवर्तन,पनियरा भावी विधायक आमिर खान
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने ‘एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया। बैठक में PDA (पिछडा, दलित और अल्पसंख्यक) गठबंधन पर विस्तृत चर्चा की गई।सपा के वरिष्ठ नेता व पनियरा भावी विधायक आमिर खान ने बाबा साहेब आंबेडकर को याद करते हुए कहा कि उन्होंने संविधान के माध्यम से शोषण और नकारात्मक प्रभुत्व को रोकने ‘का काम किया।समाजवादी पार्टी वरिष्ठ नेता आमिर खान ने वर्तमान सरकार पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पें महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाएं महंगी हो गई हैं।पनियरा भावी सपा विधायक आमिर खान ने कहा कि मौजूदा सरकार दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक विरोधी है। युवा शिक्षित होने के बावजूद बेरोजगार हैं। सरकार धार्मिक मुद्दों को उठाकर जनता को भटका रही है।अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान ने सरकार पर शिक्षामित्रों की नौकरी छीनने का आरोप लगाया। उन्होंने खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों पर भी चिंता जताई।बैठक में पूर्व प्रधान उदयराज पासवान,रहमत अली,भुतकन,असलम,गणेश प्रसाद सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


