जिला पंचायत की तरफ से बनवाई जा रही नाली ध्वस्त, लोगों ने गुणक्ता पर उठाए सवाल
महराजगंज:- युपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा विधानसभा के ग्राम पंचायत सोनबरसा तिराहे पर जल निकासी के लिए जिला पंचायत विभाग से बन रही नाली पहली ही बरसात नहीं झेल पाई। इसका लगभग 50 मीटर हिस्सा भरभरा कर ढह गया। ऐसे में वहां के लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहे हैं।
बहरैची, ओमप्रकाश, अमरनाथ, अंगद, अजय, नौमी सिंह, बबलू, उजैर, अकबाल, रामप्रसाद विश्वकर्मा व घन्न् विश्वकर्मा आदि का कहना है कि नाली निर्माण में खोदाई के वजह से भी मई को हल्कीं बरसात में गांव मेंगई विद्यूत पोल भी गिर गया था, जिससे दो दिनों तक चौराहे की लाइट खराब रही।बताया गया कि यहां बन रही चार सौ मीटर नाली की लागत 30 लाख रुपये है, लेकिन बारिश में निर्माणाधीन नाली का 50 मीटर हिस्सा ढहने से यहां के लोग इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठा रहेहैं। जिला पंचायत अवर अभियंता दुर्गावती सहानी ने बताया कि बारिश में मिट्टी के दबाव के कारण नाली ढह गई होगी।


