आरटीओ महाराजगंज में खुलेआम चलता है दलाली का अड्डा
महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर खुले आम चलता है दलाली का अड्डा, बिना पैसे कुछ नहीं एआरटीओ कार्यालय यहां कोई काम बिना सुविधा शुल्क दिए नहीं होता। हर काम के दाम यहां तय हैं। कार्यालय में काम के लिए दलालों का सहारा लेना लोगों की मजबूरी बना दिया गया है। सोशल मीडिया टाइम्स की टीम ने बुधवार को महराजगंज के वे एआरटीओ कार्यालय में करीब एक घंटे तक व्यवस्थाओं एवं कार्यप्रणाली का जायजा लिया तो कई चौंकाने वाले वाकये सामने आए। लाइसेंस बनवाने, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कराने, पुराने लाइसेंस का रिन्यूकराने, गाड़ी का फिटनेस करानेसहित अन्य कार्यों की जानकारी देने वाला कोई नहीं था। कुछ देर घूमने के बाद भी कोई जानकारी नहीं मिल पाई।एक व्यक्ति ने कहा कि अगर कार्य कराना है तो दलाल से ‘मिलना होगा। उसके बिना कोई कार्य नहीं होगा। दलाल के पास पहुंचने पर पता चला कि लाइसेंस बनवाने लेकर गाड़ी ‘ के रजिस्ट्रेशन तक त प्र्येक कार्य के लिए उसका अलग शुल्क निर्धारित हे ।


