निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

निजी हॉस्पिटल की लापरवाही से जच्चा-बच्चा की मौत

– पति ने लगाया हॉस्पिटल पर इलाज में लापरवाही का आरोप

– पनियरा के न्यू ज्योतिमा हॉस्पिटल का है मामला

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर पनियरा क्षेत्र में नाम बदलकर संचालित हो रही एक हॉस्पिटल फिर एक जच्चा बच्चा को मौत की नीद सुला दिया।रजौड़ा खुर्द निवासी रामू ने बताया कि शुकवार की पत्नी सुनीता (उम्र 28 वर्ष) को प्रसव पीड़ा होने के बाद प्राथमिकी स्वस्थ केंद्र पनियरा लाया। वहां जांच के दौरान डॉक्टरों ने जुड़वा बच्चों की बात कही, जिसमें एक बच्चे का सामान्य प्रसव प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर हुआ। लेकिन दूसरा बच्चा पेट में ही रह गया। डॉक्टरों ने सीमित संसाधनों के चलते आगे का इलाज संभव न होने की बात कही।बाद में पति सोनू ने पत्नी को नजदीकी न्यू ज्योतिमा हॉस्पिटल ले जाया, जहां इलाज के दौरान सुनीता और उसके गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गई। पति रामू ने आरोप लगाया है कि हॉस्पिटल में इलाज के दौरान लापरवाही बरती गई। जिससे मेरी पत्नी और पेट में बच्चे को मौत हो गई। घटना के बाद हॉस्पिटल संचालक गुमराह कर फरार हो गया। घटना की जानकारी पनियरा पुलिस को दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह अस्पताल समय-समय पर नाम बदलकर संचालित होता है और इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। बावजूद इसके प्रशासनिक स्तर पर कोई कड़ी कार्रवाई नहीं हो रही है।परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गुहार लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *