Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा ब्लाक में विकासोत्सव का आयोजन, गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

पनियरा ब्लाक में विकासोत्सव का आयोजन, गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

पनियरा ब्लाक में विकासोत्सव का आयोजन, गिनाई प्रदेश सरकार की उपलब्धियां

महराजगंज:- उत्तर प्रदेश में योगी सरकार के आठ वर्ष पूरे होने पर पनियरा ब्लाक परिसर में गुरुवार को विकास उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा के नवागत जिलाध्यक्ष संजय पाण्डेय रहे। इस दौरान देवीपुर में पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रत्याशी मंजू दूबे सहित कई लोगों ने जिलाध्यक्ष का स्वागत किया। सोशल मीडिया टाइम्स संवाददाता से बातचीत में उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बनने के बाद किसानों का एक लाख रुपए कर्ज माफ किया गया है। दूसरी तरफ बढ़ते अपराध और अपराधियों पर लगाम लगाई गई है।उज्जवला योजना चला कर घर-घर गैस दिया गया है। सरकार द्वारा जन धन योजना चला कर सरकार की सारी योजनाओं का लाभ सीधे खाते में दिया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि जब देश की आबादी अपने पैरों पर खड़ी होती है तो परिवार का विकास होता है। जब परिवार का विकास होता है तब ब्लाक, प्रदेश व देश का विकास होता है। किसानों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र व प्रदेश की सरकार हमेशा मेहनत कर रही है। गरीबों को दवा के लिए आयुष्मान कार्ड द्वारा पांच लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज कराने का कार्य योगी सरकार ने किया है।शिक्षा के क्षेत्र में सरकारी विद्यालयों को माडल विद्यालय के नाम से आधुनिक बनाया जा रहा है। गरीबों को निशुल्क राशन, प्रधानमंत्री आवास व मुख्यमंत्री आवास के नाम पर लगभग 68 हजार आवास दिया गया है। इस आयोजित कार्यक्रम को चेयरमैन उमेश चन्द्र जायसवाल और निर्भय सिंह ने भी संबोधित किया।इस दौरान महामंत्री राजेश यादव, खण्ड विकास अधिकारी अमर नाथ पांडेय, शेषनाथ उर्फ गुड्डू सिंह, अरविंद पासवान, राजेश पाल, उमेश प्रजापति, गणेश प्रजापति, शैलेश पाल, सुनील कुमार चौधरी, शैलेंद्र कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे