Wednesday, February 11, 2026
Homeउत्तर प्रदेशमहराजगंज के DM व ग्रामीणों की मदद से दुबई से आया शव,गांव...

महराजगंज के DM व ग्रामीणों की मदद से दुबई से आया शव,गांव में मचा कोहराम

महराजगंज के DM व ग्रामीणों की मदद से दुबई से आया शव,गांव में मचा कोहराम

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर परतावल ब्लाक अंतर्गत ग्राम सभा बबनौली बुजुर्ग नौवा टोला निवासी रामकेवल राजभर पुत्र अरविंद राजभर का शव दुबई से गुरुवार को दिन मे करीब 10 बजे उसके घर आया। शव आते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। आसपास के ग्रामीण स्वजनों को सांत्वना दे रहे थे। बताया जाता है कि अरविंद राजभर विदेश में दुबई मे कारपेंटर का काम करता था। उनकी मौत हृदय गति रुकने से हो गई थी।अरविंद राजभर के गांव के निवासी इरशाद अली,रामू निषाद,कलीम के मदद से दुबई से शव को इंडिया भेजने में मदद की इन लोगों ने बताया कि अरविंद राजभर की हाय अटैक होने के कारण मृत्यु हुआ था ! गांव में शव पहुंचते ही पत्नी सुनीता देवी सहित परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर बभनौली बुजुर्ग ग्राम प्रधान प्रतिनिधि अब्दुल ऐन शाह,शंभु यादव,मैनुद्दीन, रविशंकर निषाद, हरिकेश पासवान आदि ने पहुंचकर स्वजनों को सांत्वना दी।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे