पनियरा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही,सुबह 11:10 तक नहीं पहुंचे अस्पताल, मरीज परेशान

पनियरा स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों की लापरवाही,सुबह 11:10 तक नहीं पहुंचे अस्पताल, मरीज परेशान

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पनियरा में डॉक्टरों की अनुपस्थिति से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। योगी सरकार के कड़े निर्देशों के बावजूद यहां के डॉक्टर समय का पालन नहीं कर रहे हैं। सुबह 11:10 बजे तक स्वास्थ्य केंद्र में कोई भी डॉक्टर मौजूद नहीं था। इस दौरान मरीजों की लंबी कतार लगी रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या नई नहीं है। डॉक्टर अपनी मर्जी से आते हैं और बिना किसी सूचना के चले जाते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को विशेष परेशानी होती है।समस्या नई नहीं है। डॉक्टर अपनी मर्जी से आते हैं और बिना किसी सूचना के चले जाते हैं। इससे दूर-दराज से आने वाले मरीजों को विशेष परेशानी होती है। जब इस मामले में प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अधिदेव कश्यप से संपर्क करने की कोशिश की गई, तो उनका फोन नहीं लगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *