Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशरमज़ान के पाक महीने में आपसी सौहार्द और देश की उन्नति के...

रमज़ान के पाक महीने में आपसी सौहार्द और देश की उन्नति के लिए 9 वर्षीय शमा खातून ने रखा पहला रोज़ा

रमज़ान के पाक महीने में आपसी सौहार्द और देश की उन्नति के लिए 9 वर्षीय शमा खातून ने रखा पहला रोज़ा

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर रमज़ान के पाक महीने में पनियरा ब्लाक अंतर्गत ग्राम व पोस्ट कमासिन खुर्द की 9 साल की शमा खातून ने अपने जीवन का पहला रोज़ा देश की उन्नति प्रगति और आपसी सौहार्द व भाईचारे के लिए रखा । सोशल मीडिया टाइम्स के संपादक एबारत अली की पुत्री शमा खातून ने पूरे उत्साह और समर्पण के साथ इस आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत देश के एकता और अखंडता के लिए की।
उनके माता-पिता ने इस खास मौके पर उन्हें ढेरों दुआएं और आशीर्वाद दिए। उन्होंने कहा कि शमा खातून की राष्ट्रहित में यह पहल न सिर्फ उनके लिए गर्व की बात है, बल्कि यह अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणादायक है।
दादा एहसान अली ने बताया कि पिछले कई दिनों से नतीनी रोज़े के बारे में अपनी अम्मी शाजरा खातून से पूछ कर उत्साहित हो रही थी और रमज़ान के पहले दिन सभी बिधि विधान के अनुसार रोजा पूरा किया l
गांव के सभी लोग ने बिटिया को बधाई देते उज्ज्वल भविष्य की कामना की l सहमत अली की भतीजी रुखसार खातून ने कहा,रमज़ान सब्र, इबादत और मगफिरत का महीना है। मैंने इसे दिल से अपनाया और अल्लाह से दुआ मांगी कि वह हम सभी देशवासियों को अमन चैन का मामला फरमाएं। इस मौके पर परिजनों और सुधिजनों ने भी उन्हें शुभकामनाएं दीं और इस खास दिन को यादगार बनाया।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे