नम आंखों से की गई मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन

नम आंखों से की गई मां सरस्वती की मूर्ति का विसर्जन

रसड़ा (बलिया) ज्ञान व वुद्धि की अधिधात्रि आथि देवी मां सरस्वती का विधि-विधान पूर्वक पूजन सम्पन्न होने के पश्चात बुधवार व गुरूवार को प्रतिमआें के विसर्जन करने का सिलसिला शुरू हो गया। विसर्जन से पूर्व पूजा समितियों के युवाआें द्वारा अपने-अपने गांव में जुलूस शोभा यात्रा निकालकर शौर्य का प्रदर्शन करते हुए विविध हैरत अंगेज करतब दिखाकर सभी को आश्चर्य चकित कर दिया। डीजे की धून पर बज रहे भक्ति गीतों पर थिरकते युवा एक दूजे को अबीर गुलाल लगाकर होली के आहट का संदेश देने का भी काम किया। नगर सहित रसड़ा क्षेत्र के जाम, खड़सरा, महराजपुर, मिरनगंज, दिगरचा, मंदा, कोटवारी, मोतिरा, छितौनी आदि गांव के समितियों द्वारा जुलूस निकालकर नाचते-गाते हुए अपने क्षेत्र के सरोवरों में प्रतिमाआें का भाव-विह्वल होकर विसर्जन किया। प्रतिमा विसर्जन के दरम्यान सुरक्षा के लिए सतर्क ता के साथ पुलिस संवेदनशील गांवों में चक्रमण किया।सड़ा क्षेत्र में मां सरस्वती की प्रतिमाआे के विसर्जन से पूर्व जुलूस निकालते समिति के युवा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *