राष्ट्रहित में कराई जाती है भगवान विश्वकर्मा की पूजा 

राष्ट्रहित में कराई जाती है भगवान विश्वकर्मा की पूजा

रसडा़(बलिया) अमावस्या दिन रविवार को श्री विश्वकर्मा मंदिर श्रीनाथ मठ रसड़ा पर विधि विधान से भगवान विश्वकर्मा की पूजा की गई। विश्वकर्मा कथा हुआ और भगवान विश्वकर्मा के 108 नामो की आहुति दी गई,आरती हुई। यह आयोजन लगभग ढाई वर्षो से श्री लखनेश्वर विश्वकर्मा सेवा समिति रसडा़ द्वारा प्रत्येक अमावस्या को परिवार हित, समाज और राष्ट्रहित में कराई जाती है। प्रत्येक अमावस्या को विश्वकर्मा बंधु इस आयोजन में बढ़चर के हिस्सा लेते हैं और प्रसाद ले अंत अपने गंतव्य को जाते हैं। उक्त आयोजन में समिति के अध्यक्ष दीनदयाल शर्मा, कोषाध्यक्ष दिनेश शर्मा, मंत्री हंसदेव शर्मा, संरक्षक चौधरी प्रेम कुमार शर्मा, अखिलेश शर्मा, डॉ रामजी प्रसाद वर्मा, डॉ भुवनेश्वर विश्वकर्मा का विशेष योगदान होता है इस आयोजन में लल्लन शर्मा, स्वामीनाथ शर्मा, अश्वनी कुमार शर्मा, पत्रकार उमाकांत विश्वकर्मा इत्यादि विश्वकर्मा बंधु शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *