जनसंपर्क कार्यालय पर अमीर खान ने डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

जनसंपर्क कार्यालय पर अमीर खान ने डॉ० मनमोहन सिंह के निधन पर जताया शोक

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बडी खबर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आमिर खान ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर शोक जताते हुए इसे देश के लिए अपूरणीय क्षति बताया है। गहलोत के अनुसार प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। सिंह का बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में निधन हो गया। वे 92 साल के थे। गहलोत ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, कि ‘पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। डॉ साहब सरल, सौम्य एवं ईमानदार व्यक्तित्व के धनी थे।’ पूर्व मुख्यमंत्री ने लिखा, कि भारत के आर्थिक विकास, अर्थव्यवस्था की सुदृढ़ता एवं दुनिया में भारत को आर्थिक शक्ति के रूप में स्थापित करने में मनमोहन सिंह जी का बहुत बड़ा योगदान है। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भारत को नई दिशा देने वाला आर्थिक उदारीकरण जैसा बड़ा कदम उठाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के रूप में सिंह के कार्यकाल में राजस्थान को विशेष सहयोग मिला जिससे कारण पचपदरा रिफाइनरी जैसी बड़ी सौगात राज्य को मिली। उन्होंने कहा, कि आपके कार्यकाल को अधिकार आधारित राजनीति की शुरुआत के लिए भी याद रखा जाएगा। गहलोत ने लिखा, कि ‘एक सामान्य पृष्ठभूमि से निकलकर अर्थशास्त्र, रिजर्व बैंक के गवर्नर, वित्त मंत्री, राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं प्रधानमंत्री पद तक का आपका सफर सभी के लिए प्रेरणादायक है। आपको हमेशा याद किया जाएगा l
इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रदेश कार्यकारी के विशेष आमंत्रित सदस्य श्री बिंद्रेश कनौजिया, पूर्व विधायक श्रीपति आजाद,समाजवादी नेता तसव्वर हुसैन, पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अनंत निषाद उर्फ राजेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रत्याशी रहे जितेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष का अमरजीत यादव उर्फ पप्पू यादव, वरिष्ठ सपा नेता राहुल मिश्रा पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मोहम्मद रफीउल्लाह, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव औरंगजेब खान,संजय पांडेय, डॉक्टर धर्मराज यादव,महेंद्र प्रजापति,बबलू भारती,महेंद्र दास पटेल,रामबचन यादव,रहमत अली सहित तमाम नेता कार्यकर्ता तथा शुभचिंतक उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *