रोजगार मेले का आयोजन मन्नान खां विद्यालय में 14 नवमर को

रोजगार मेले का आयोजन मन्नान खां विद्यालय में 14 नवमर को

महराजगंज:- यूपी के महराजगंज जिले से बड़ी खबर 10 नवम्बर पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय में 14 नवम्बर दिन बृहस्पतिवार को प्रात:10 बजे से जिला सेवायोजन कार्यालय व विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। रोजगार मेले में गुजरात की महक ग्रुप आफ कम्पनीज ( वी जी आटो कम्पोनेन्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, व इवान सिक्योरिटी फंक्शन प्राइवेट लिमिटेड ) कम्पनियों के चयनकर्ता विद्यालय पर उपलब्ध होकर रोजगार के लिए अभ्यर्थियों का चयन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां व प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने संयुक्त रूप से अपील किया है कि इस विद्यालय या अन्य किसी भी विद्यालय से हाई स्कूल , इण्टर, बीए व एमए पास या आईटीआई पास 18 से 35 वर्ष के बेरोजगार रोजगार मेले में शामिल होकर अपनी योग्यतानुसार रोजगार का चयन कर सकते हैं । इसमें शामिल होने वाले किसी भी अभ्यर्थी को न कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क देना पडेगा और न ही कम्पनी की ओर से कोई यात्रा भत्ता देय होगा। प्रबंधक व प्रधानाचार्य ने संयुक्त रूप से अपील किया है कि नगर पंचायत पनियरा में मुख्य सड़क पर स्थित पनियरा इण्टर कालेज मन्नान खां विद्यालय पर 14 नवम्बर को लगने वाले विशाल रोजगार मेले में समय से शामिल होकर अपनी योग्यतानुसार रोजगार प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *