राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ उत्तर प्रदेश ने सार्वजनिक अवकाश को लेकर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा
गोरखपुर। राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों द्वारा सार्वजनिक अवकाश के दिन खुले विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन सौंपा गया। साथ ही संयुक्त शिक्षा निदेशक सप्तम मंडल गोरखपुर, जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी गोरखपुर को भी ज्ञापन दिया गया। मालूम हो कि शासन द्वारा 17 सितम्बर को विश्वकर्मा पूजा का अवकाश घोषित किया गया है। लेकिन कई विद्यालयों ने पठन पाठन के लिए खोल रखा है। जिस पर राष्ट्रीय विद्यालय प्रबन्धक संघ उत्तर प्रदेश ने कड़ी आपत्ति जताते हुए ऐसे विद्यालयों के खिलाफ कार्यवाही के लिए जिलाधिकारी गोरखपुर को ज्ञापन देकर दण्डात्मक कार्यवाही की मांग किया। वहीं कैम्पियरगंज तहसील में अनाधिकृत तरीके से मान्यता प्राप्त विद्यालयों में घुसकर अफरा तफरी का माहौल बनाकर जांच के नाम पर धन उगाही की जा रही है। राजकीय हाईस्कूल नवापार के प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अपने विद्यालय में शिक्षण कार्य बन्द कर अपने पूरे विद्यालय स्टाफ के साथ मान्यता प्राप्त विद्यालयों के कमरों में जाकर वीडियो व फोटो बनाकर जांच के नाम पर धन उगाही के लिए धमकाया जा रहा है। जिसके लिए जिला विद्यालय निरीक्षक गोरखपुर को ज्ञापन दिया गया। और उक्त प्रधानाचार्य योगेन्द्र कुमार गुप्ता के खिलाफ दण्डात्मक कार्यवाही करने के लिए मांग किया गया। उक्त अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष डा गोस्वामी गौरव भारती, *प्रदेश महामंत्री/कार्यवाहक जिलाध्यक्ष गोरखपुर डा विनीत मिश्र*, दिनेश कुमार पाण्डेय प्रदेश जनसंपर्क मंत्री/ जिला संयोजक गोरखपुर, कृष्ण कुमार मिश्र जिला महामंत्री, गणेश प्रसाद शर्मा जिला मंत्री, शिवांश त्रिपाठी जिला मीडिया प्रभारी, संतोष नाथ त्रिपाठी संगठन मंत्री, उमेश सिंह, कन्हैया लाल जायसवाल, वीरेंद्र प्रताप पाण्डेय सहित प्रदेश एवं ज़िले के तमाम पदाधिकारी एवं प्रबंधक गण मौजूद रहे ।


