PM आवास की पहली किस्त आते ही 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार

PM आवास की पहली किस्त आते ही 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार

महराजगंज:- उत्तर प्रदेश के महराजगंज से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां पीएम आवास की पहली किस्त मिलने पर 11 महिलाएं प्रेमी संग फरार हो गई. इसको लेकर पीड़ित पतियों ने दूसरी किस्त न भेजने की गुहार लगाई है।पूरा मामला मराजगंज जिले के निचलौल ब्लॉक का है. हैरानी की बात तो ये की ये सभी महिलाएं अलग-अलग गांव की हैं. इस मामले का खुलासा तब हुआ जब महिलाओं के पति ने पुलिस के पीएम आवास की अगली किस्त रोकने की बात कही. ये 11 महिलाएं 9 अलग-अलग गावों की थी. इन महिलाओं को 40 हजार की पहली किस्त मिली थी. इसके बाद पीड़ित पति और परिवार वालों ने विभाग के जिम्मेदारों से शिकायत कर दूसरी किश्त न भेजने की गुहार लगाई है. विभाग ने दिए गए सरकारी पैसों को वसूलने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।आपको बता दें कि गांव और शहरी क्षेत्र में रहने वाले जिन लोगों के पास घर नहीं होता, उन्हें सरकार रहने के लिए प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत घर बनाने के लिए पैसा देती है. इस योजना में महिलाएं भी लाभार्थी होती हैं. निचलौल ब्लॉक क्षेत्र के कुल 108 गांवों में वर्ष 2023-24 में 2350 लाभार्थियों का चयन हुआ था. इसमें से लगभग दो हजार से अधिक लाभार्थियों का आवास पूरा भी हो चुका है. इसी के तहत 11 महिला लाभार्थियों के खाते में भी आवास की पहली किश्त भेजी गई थी. किश्त मिलते महिलाएं अपने प्रेमी के साथ फुर्र गई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *