Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशगड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

गड्ढे में गिरने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली में बुधवार को शौचालय के गड्ढे में गिरने से मासूम 3 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई । गड्ढे में उसका शव उपर तैरता देख किसी ने शोर मचाया तो भाग कर लोग मौके पर इकट्ठा हुए जिसमे मृतक बच्ची के परिजन भी थे । मासूम बेटी का शव देख परिजनों के पैर तले से जमीन खिसक गई और दहाड़े मार – मार कर रोने लगे । तत्काल उसे इलाज कराने के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर ले जाया गया जहां डक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिजनों ने पड़ोस के एक परिवार पर हत्या का आरोप भी लगाया है। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बभनौली निवासी इंदल की लगभग 3 वर्षीय बेटी लाली अपने घर के बाहर खेल रही थी कुछ घण्टे बाद घर के पास बने शौचालय के गड्ढे में उसका शव मिला। मृतका के पिता इंदल का आरोप है कि 3 दिन पहले पड़ोसी से उसका झगड़ा हुआ था जिसमे जान से मार देने की धमकी दी गई थी। इंदल के दो बच्चे हैं सबसे बड़ा एक लगभग 5 वर्ष का बेटा है उसके बाद सबसे छोटी बच्ची लाली थी जिसकी बुधवार को मौत हो गई । इस सम्बंध में प्रभारी निरीक्षक निर्भय कुमार सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज पनियरा अख्तर आलम व पुलिसकर्मी तत्काल मौके पर पहुँच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे