युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर छीनी गले की चेन,इलाके भर में दहशत

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर छीनी गले की चेन,इलाके भर में दहशत

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निचलौल थाना क्षेत्र के डोमा कांटी टोला गांव के पास बीती रात में बाइक सवार दो मनबढों ने एक युवक पर चाकू से हमला कर गले की चेन छीन लिया।युवक की चीखपुकार सुनकर लोगो को आते देख बाइक सवार भाग खड़े हुए। जबकि घायल युवक को स्थानीय लोगो की मदद से सीएचसी निचलौल में इलाज ले लिए भर्ती कराया गया।
सोशल मीडिया टाइम्स संवाददाता अनुसार पप्पू यादव उम्र करीब 22 वर्ष ने बताया कि वह डोमा गांव में ट्रैक्टर से पंपिंगसेट लेकर घर जा रहा था जैसे ही गांव के बागीचे के पास पहुंचा अचानक एक बाइक पर सवार दो युवक आ पहुंचे।अभी कुछ समझ पाते कि दोनों युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। हमले से घायल होने के पश्चात उनके गले की चैन छीन लिया। घायल युवक ने दोनो हमलावरों को पहचानने का दावा करते हुए बताया कि एक हमलावर बहुआर का और दूसरा ढेसों का रहने वाला है।इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। लोग काफी सहमे हुए दिखाई पड़ रहे हैं। घर से निकलना दुभर हो गया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *