जीएम सिंह ने पंकज चौधरी के लिए मांगा वोट,किया जनसपंर्क 

जीएम सिंह ने पंकज चौधरी के लिए मांगा वोट,किया जनसपंर्क

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पनियरा के पूर्व विधायक जीएम सिंह ने पनियरा क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी के लिए समर्थन मांगा। पूर्व विधायक ने क्षेत्र के गांगी, मजूरी ,देवीपुर सतगुर,जर्दी डोमरा ,पनियरा,बभनौली, अन्हया हरपुर आदि सहित दर्जनों गांवों में जाकर भाजपा सरकार के नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की।उन्होंने कहा कि शसक्त भारत के लिए भाजपा सरकार जरूरी है,प्रधानमंत्री मोदी के शासन में वैश्विक स्तर पर भारत का मान बढ़ा है।पूर्व विधायक ने कहा कि केंद्र एवं राज्य में एक ही पार्टी की सरकार रहने पर विकास की गति तेज हो जाती है।पूर्व विधायक के साथ विनीत मिश्रा,रमेश यादव अरविंद निषाद,इंद्रसेन सिंह विजय सिंह सहित उनके तमाम समर्थक एवं कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *