रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ विदाई समारोह

रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ विदाई समारोह

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर 20 फरवरी पनियरा इण्टरमीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय पनियरा पर सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ आयोजित हुआ विदाई कार्यक्रम । कार्यक्रम में कक्षा 12 के छात्र / छात्राओ ने हिस्सा लेते हुए गुरुजनों का आशीर्वाद लिया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्रबन्धक / युवा भाजपा नेता आफाक आलम उर्फ़ सैफ खां ने कहा कि आप सब भले ही अब इस विद्यालय में नही रहेंगे लेकिन हम लोगो के दिलो में आप सब हमेशा रहेंगे । आगे आप सब सब जहां भी शिक्षा लीजियेजियेगा वहां पर भी यहां की सभ्यता को कायम रखते हुए सभी गुरुजनों का सम्मान करियेगा , क्योकि गुरुजनों व माता – पिता का आशीर्वाद लेने से आपको सफलता मिलेगी । कार्यक्रम में वेल ड्रेस ,स्टूडेंट ऑफ द ईयर व वेल डिसिप्लिन के तहत चयनित कई दर्जन छात्र / छात्राओ को पुरस्कार देकर सम्मनित किया गया । पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्र / छात्राओं में क्रमश पूजा , रंजीत , राजकिरन , अरुण मद्देशिया , सुधा यादव , साहिबा , आषुतोष गुप्ता , आषुतोष राव , सत्यगुरुदीप , रुखसार , तन्नू , ज्योति गुप्ता , कृतिका प्रजापति , नूर आलम , शिवराज , तबस्सुम , नुरसना , आसिफ ,शहाना , अंकिता , सहनाज , यास्मीन , शाहीन , सबीहा सुम्बुल , इम्तेयाज सहित आदि छात्र / छत्राओं के नाम शामिल हैं । अंत मे विद्यायल के प्रधानाचार्य आफताब आलम खां ने उपस्थित बच्चो को आशिर्बचन दिया । कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जयनाथ प्रजापति , रामनरायण सिंह , मो सैफ , अब्दुल्लाह , राजेश भारती , शिवम जायसवाल , अरुण पटेल , देवीदीन प्रजापति , औसाफ़ आलम खां सोनू , सुनील गुप्ता , शिवनारायन वर्मा , पूनम सिंह , पुष्पा गुप्ता , नूरचश्मी , गुफ़राना , माया वर्मा , सय्यदा सभी शिक्षक / शिक्षिकाएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *