निरंतर प्रगति कर जनपद का नाम रौशन करते रहें पंकज चौधरी 

निरंतर प्रगति कर जनपद का नाम रौशन करते रहें पंकज चौधरी

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निरंतर प्रगति कर जनपद महराजगंज का नाम रौशन करते रहें भारत सरकार के वित्तराज्य मंत्री व महराजगंज के सांसद पंकज चौधरी ये बातें मंगलवार को पनियरा इण्टर मीडिएट कालेज मन्नान खां विद्यालय के प्रबंधक आफाक आलम उर्फ सैफ खां ने श्री चौधरी के जन्मदिन समारोह को संबोधित करते हुए कही । उन्होंने कहा कि मंत्री जी का इस विद्यालय के प्रति अगाध लगाव रहता है क्षेत्रीय विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह व राजमंत्री श्री चौधरी की छत्र छाया में ही विद्यालय निरंतर प्रगति कर रहा है । हम लोग आशा व विश्वासः करते हैं कि 2024 का चुनाव जीत कर श्री चौधरी हम लोगो के बीच कैबिनेट मंत्री के रूप में आएं । श्री खां ने कहा कि सोमवार को छट का पर्व होने के कारण उनका जन्मदिन आज मनाया गया है । इस अवसर पर विद्यालय में केक काट कर गुब्बारे फोड़ कर व एक दूसरे को केक खिला कर जन्मदिन की खुशियां मनाई । कार्यक्रम कसंचालन विद्यालय के प्रधानाचार्य आफ़ताब आलम खां ने किया । इस अवसर पर मौजूद प्रमुख लोगों में जयनाथ प्रजापति , रामनरायण सिंह , देवीदीन प्रजापति , शिवनरायन वर्मा , मोहम्मद सैफ , जलालुद्दीन , राजेश भारती , महेन्द्र प्रताप सिंह , शिवम जायसवाल , अरुण पटेल सुधीर रात , उपदेश , सलिम , अब्दुल्ला , औसाफ आलम खां सोनू ,पूनम सिंह , नुरचश्मी , रेखा वर्मा , मोनीता , सईदा खातून व एस के तिवारी सहित छात्र/छात्राएं मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *