Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशफर्जी वीजा बनाने और 420 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर...

फर्जी वीजा बनाने और 420 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

फर्जी वीजा बनाने और 420 के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने भेजा जेल

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर भिटौली पुलिस ने पिपरपाती गांव के मुन्नू सिद्दीकी को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उस पर फर्जी वीजा बनवाने और रकम हजम करने का आरोप है। आरोप है कि विदेश भेजने के नाम पर उसने कई लोगों से रकम ली थी।पुलिस के अनुसार, पिपरपाती निवासी मुन्नू सिद्दीकी बरियारपुर चौराहे पर ट्रैवल्स एजेंसी चलाता है। उसने पासपोर्ट और वीजा बनाने के बहाने लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। जब लोगों को पता चला कि उसका वीजा फर्जी है, तो वे पैसे वापस मांगने लगे, परंतु सिद्दीकी धमकियाँ देता रहा। उसके खिलाफ भिटौली पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज किया है।भिटौली पुलिस ने 38 कबूतरबाजों को चिह्नित किया है, जिनमें से 26 के खिलाफ कार्रवाई की गई है, और पांच के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। सिद्दीकी के खिलाफ यह दूसरा मामला है और पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। मुखबिर से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी अब अपने घर पर है। पुलिस टीम ने उसके घर पर छापेमारी की और उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक भिटौली, रामाज्ञा सिंह ने बताया कि मुन्नू सिद्दीकी को गिरफ्तार किया गया है और अब कड़ी कार्रवाई की जा रही है ताकि क्रिमिनल गतिविधियों को रोका जा सके।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे