Tuesday, February 10, 2026
Homeउत्तर प्रदेशपनियरा मे निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की...

पनियरा मे निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की चली गई जान 

पनियरा मे निजी अस्पताल के डॉक्टर की लापरवाही से एक व्यक्ति की चली गई जान

महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर नगर पंचायत पनियरा में स्थित एक निजी अस्पताल की डॉक्टर द्वारा गलत उपचार के कारण एक व्यक्ति की जान जाने का मामला प्रकाश में आया है पीड़ित महिला ने पनियरा थाने में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।रजौड़ा खुर्द निवासिनी महिला आयशा खातून ने बताया कि मेरे पति नसरुद्दीन अंसारी उम्र 55 वर्ष का मौसम परिवर्तन होने से सर्दी जुखाम बुखार की समस्या थी 25 अक्टूबर को इलाज करने के लिए नगर पंचायत स्थित एक निजी अस्पताल में ले गई जहां डॉक्टरों ने उन्हें भर्ती किया और एक कागजात पर हस्ताक्षर करवा कर इलाज करना शुरू कर दिए इलाज के दौरान नर्सिंग होम संचालक इलाज का खर्च बात कर हमसे काउंटर पर 24 हजार रुपया एडवांस जमा कर लिया अस्पताल की चिकित्सा द्वारा मेरे पति का इलाज करने में लापरवाही की जा रही थी. इसी दौरान 28 अक्टूबर को सुबह मरे पति कि तबियत बिगडने लोगी।उस समय डॉक्टर ने बिना हमें बताएं हमारे पति को अस्पताल से बाहर निकाल दिया. जब हमने इसका कारण पूछा कि क्यों मेरे पति को अस्पताल से बाहर कर दिए हैं जहां पर चिकित्सक ने बताया कि उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर लेकर जाओ उनकी इलाज यहां पर नहीं हो पाएगी पति के इलाज करने के लिए आनन फानन में निजी साधन से गोरखपुर मैं एक निजी अस्पताल मैं भर्ती कराया जहां पर इलाज के दौरान मेरी पति का मृत्यु हो गया।गुप्त डॉक्टर द्वारा पूर्व में भी गलत उपचार के कारण सुखियों में छाए रहते हैं कभी अल्ट्रासाउंड जप्त होना तो कभी गलत रिपोर्ट की नाम पर धनउगाही का मामला हो।पनियरा थाना अध्यक्ष देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया है कि पीड़ित महिला आयशा खातून द्वारा तहरीर मिला है जांच पड़ताल की जा रही है स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे