अधिकारियों की मिली भगत से ऑटो चालकों की मनमानी,दूरी 14 किमी, किराया 50 रुपये
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर पानी से नहीं, डीजल से चलती है गाड़ी। चुपचाप 50 रुपये निकालिए और जहां जा रहे, वहां जाइए। कुछ ऐसी ही बोली सुनने को मिलती है ऑटो चालकों की जुबान से। ये शहर से लेकर गांव-देहात में न सिर्फ मनमाना किराया वसूल रहे, बल्कि नहीं देने पर दुर्व्यवहार भी कर रहे। इनके अभद्र व्यवहार से सहमे लोग मनमाना किराया देने को विवश भी हो रहे।नगर पंचायत पनियरा से भटहट के लिए हर रोज छह दर्जन से ज्यादा ऑटो और ई-रिक्शा चलते हैं। इससे कुछ कम ऑटो पनियरा से परतावल तक चलते हैं।पनियरा से भटहट की दूरी 14 किलोमीटर है।और पनियरा से परतावल की दूरी 15 किलोमीटर है लेकिन ऑटो चालक सवारियों से मनमानी किराया वसूलते हैं। अधिकारियों की नजर पहुंचती है मगर कोई कार्रवाई नहीं होती है।


