Wednesday, August 19, 2026
Homeउत्तर प्रदेशआर के इंटरमीडिएट कॉलेज - सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया गया...

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया गया नमन

आर के इंटरमीडिएट कॉलेज – सरदार बल्लभ भाई पटेल को किया गया नमन

महाराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर विकास खण्ड परतावल क्षेत्र के अंतर्गत हरपुर तिवारी में स्थित आर के इंटरमीडिएट कॉलेज लक्ष्मीपुर, हरपुर चौक में लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। अनेकता में एकता की मिशाल प्रस्तुत करने वाले लौह पुरुष के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित एवं पुष्प अर्पित कर सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं और छात्र/छात्राओं ने नमन किया। वरिष्ठ अध्यापक जितेन्द्र गौड़ ने सभी अध्यापक/अध्यापिकाओं और छात्र/छात्राओं को देश के एकता और अखंडता की शपथ दिलाया। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने लौह पुरुष के जीवन परिचय और देश के प्रति उनके बलिदान पर प्रकाश डालते हुए, बच्चो को देश की एकता और अखंडता संभालने की जिम्मेदारी भी दे डाली। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापकों में दीपक कुमार,सुधीर पांडेय,जिब्राइल अली, मजहरुद्दीन,राजेश कुमार, जितेंद्र यादव,मुन्ना यादव,सुभाष राय, इनामुल्लाह खान और अध्यापिकाओं में सरोज कन्नौजिया,रेखा सिंह, रजनी कसौधन,आरती वर्मा,रोशन जहान, शमा खातून,उमा भारती, खुशनुमा खातून,महारून,पूजा वर्मा आदि उपस्थित रहे।

यह भी पढ़े

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Advertisements

अन्य खबरे