तीन हजार मीटर दौड़ में पूजा यादव जनपद में प्रथम
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर माध्यमिक विद्यालयों की जनपद स्तरीय एथलेटीक प्रतियोगिता में पनियरा इंटर कॉलेज मन्नान खां विद्यालय की कुमारी पूजा यादव पुत्री राधेश्याम यादव तीन हजार मीटर दौड़ में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रौशन किया है.पूजा यादव अब मण्डलीय एथलेटीक प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करेगी. पूजा यादव मन्नान खां विद्यालय में कक्षा 12 की छात्रा है. उसकी इस सफलता के पीछे विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक जलालुद्दीन अंसारी का सहयोग सराहनीय है. उसकी इस सफलता पर विद्यालय के प्रबंधक आफ़ाक़ आलम उर्फ़ सैफ खां, प्रधानाचार्य आफताब आलम खां व विद्यालय के शिक्षकों ने हर्ष व्यक्त किया है।


