निचलौल तहसील बना दलालों का अड्डा
महराजगंज:-यूपी के महराजगंज जनपद से बडी खबर निचलौल तहसील में एसडीएम कार्यालय/ न्यायालय से लेखपाल तक दलाल हावी है निचलौल में आपको जो भी कार्य हो दलालों को बिना दलाली दिए आप आगे नहीं बढ़ सकते हैं मजे की बात तो यह है की यह सब दलाली कहीं और नही बल्कि एसडीएम व तहसीलदार के नाक के नीचे होता है पर किसी को कुछ नही मालूम सब चुप हैं बिना शुल्क वाले काम का शुल्क और सुविधा लिया जाता है तब कोई कार्यवाही या सुनवाई होती है शुरुवात होती है गेट से ही आपको राशन कार्ड बनवाना हो या आपको अपने भूमि की पैमाईश कराना हो या आपको 6 माह का मुकदमा तारीख एक ही दिन समाप्त करना हो सब कुछ एक दिन में मुकम्मल हो सकता है दलालों को दलाली दीजिए और भ्रष्ट्राचार को बढ़ाइए आप का काम आसानी से हो जाएगा बकायदा ऐसे दलाल अफसर की तरह कुर्सी पर बैठते और अपने फरमान लागू करते हैं अच्छे खासे पढ़े लिखे लोगों से तुम तड़ाम रे तें आदि कहते हैं और खुलेआम रुपए मांगते हैं ।कार्यालय के अंदर बैठते हैं तो न्यायालय के अंदर बैठते हैं सुबह से शाम तक रुपयों की अवैध वसूली करते हैं ऐसे लोगों की बकायदा फेहरिस्त है निचलौल तहसील में नाम लिख देना उचित तो नही पर कार्यालय के अनुसार बताया जा सकता है जैसे निचलौल लेखपाल के पास मुंशी, और अन्य सभी लेखपालों के पास अवैध रूप से कार्यकर्ता के नाम पर रखे गए मुंशी आम लोगों पर हुकुम चलाते हैं इतना ही नही रजिस्ट्रार कानूनगो के पास मुंशी के रूप में दलाल, नायब तहसीलदार के कार्यालय और न्यायालय में दलाल, तहसील न्यायालय/ कोर्ट में दलाल एसडीएम न्यायालय व कोर्ट में दलाल तो वही उपनिबंधक कार्यालय में दलाल तो वहीं आपूर्ति विभाग में दलाल तो वहीं आबकारी कार्यालय में हमेशा ताला बंद फिल्ड में अवैध वसूली आदि सभी कार्यालयों में दलालों की कमाई महीने में लाखों रुपए के ऊपर है जिसमे किस किस का हिस्सा है महज अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है की कोई कुछ नही बोलता हैं।


