केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ

केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री ने किया लाइब्रेरी का शुभारंभ

महाराजगंज। मां सरस्वती डिजिटल लाइब्रेरी, मुजुरी,पनियरा का शुभारंभ मुख्य अतिथि केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने माता सरस्वती का पूजा अर्चना कर किया। इस दौरान पनियरा के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह, ब्लॉक प्रमुख वेद प्रकाश शुक्ला, वरिष्ठ भाजपा नेता विरेन्द्र सिंह प्रधान मौजूद रहे। लाइब्रेरी में अध्ययन कर रहे विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए पंकज चौधरी ने कहा आप सभी देश के भविष्य हैं पढ़ लिखकर अपने गांव, जिले, प्रदेश तथा देश का नाम रोशन करें। इस दौरान विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक वित्त राज्य मंत्री के साथ फोटो भी खिंचवाया। सुदूर ग्रामीण क्षेत्र में लाइब्रेरी की सुविधा विद्यार्थियों को देने के लिए मंत्री ने प्रबंध निदेशक विरेन्द्र सिंह प्रधान की सराहना की। विरेन्द्र सिंह प्रधान ने बताया लाइब्रेरी वातानुकूलित और इंटरनेट सुविधा युक्त है विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एनसीईआरटी समेत विभिन्न लेखकों द्वारा लिखी पुस्तक उपलब्ध कराई जाएगी। इस कार्यक्रम के दौरान चेयरमैन उमेश जायसवाल, गुड्डू सिंह, सतीश चौहान, मनोज प्रधान, अमरजीत निषाद, ब्रह्मानंद धारिया सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *