पूरे अकीदत व नम आंखों से मनाया गया मुहर्रम का पर्व

पूरे अकीदत व नम आंखों से मनाया गया मुहर्रम का पर्व

लोकेशन – सोनभद्र
रिपोर्टर – आकाश मौर्या

निकाली गई ताज़िया जुलूस क्षेत्र के कई गांव से लोग हुए शामिल।
बताते चले कि सुकृत-मधुपुर क्षेत्र के तकिया गाँव मे मुहर्रम का पर्व पूरे अक़ीदत के साथ मनाया गया,
बताते चलें कि इस दिन मुस्लिम समुदाय के लोग क़र्बला में हुए जंग को याद करते हैं- व पैगम्बर मुहम्मद साहब के नवासे के शहादत को याद करते हैं।यह जंग 72 लोगों व 22हज़ार लोगों के लश्कर के बीच लड़ी गई थी जिसमें इस जंग में हज़रत इमाम हुसैन व उनके साथ के लोग शहीद कर दिए गए थे यह जंग शांति व सामाजिक समानता के लिए लड़ी गई थी।मुहर्रम के इस पर्व पर तकिया गाँव मे एक मेले का भी आयोजन होता है जिसमें सुकृत लोहरा मधुपुर समेत क्षेत्र के लोग भारी सँख्या में एकत्रित होते हैं, व ताज़िया जुलूस निकालते हैं इसमे अलग अलग गाँवो 20 के करीब में ताज़िया सम्मिलित होती है।और ताज़िया के रस्म अनुसार मिट्टी तकिया स्थिति क़र्बला में दफ़न की जाती है।व उनका एक दूसरे से मिलाप किया जाता है।इस दिन लोग अपने अपने कलाबाजी व कर्तब का भी प्रदर्शन करते हैं।इस मौक़े पर सुकृत प्रशासन, समेत।तकिया अखाड़े के उस्ताद अलीम खान,मुमताज अहमद,अख़्तर बेग, मु० हसनैन,शाहनवाज़ आलम, जावेद, काशिम शाह, मेहबूब आलम,अनवर अली,
समेत सैकड़ो के सँख्या में लोग रहे मौजूद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *